HomeHealth & Fitnessआदिवासी क्षेत्रों के लिए 6 एंबुलेंस समर्पित, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया लोकार्पण

आदिवासी क्षेत्रों के लिए 6 एंबुलेंस समर्पित, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया लोकार्पण

मुंबई। ठाणे और पालघर जिले के आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्व.लिलाराम जांगिड चॅरिटेबल ट्रस्ट और प्रवीण दरेकर के माध्यम से छह एंबुलेंस प्रदान की गई हैं। इन एंबुलेंस का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों ‘वर्षा’ निवास स्थान पर किया गया। इस अवसर पर विधायक स्नेहा दुबे, परिणय फुके सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस पहल के लिए स्व. लिलाराम जांगिड चॅरिटेबल ट्रस्ट और विधायक प्रवीण दरेकर के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन एंबुलेंस के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों के दुर्गम और पहाड़ी गांवों में रहने वाले लोगों को आपातकालीन स्थिति में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनकी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और बेहतर होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments