Saturday, March 14, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedयूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी का आरोप, हिसार कोर्ट ने न्यायिक हिरासत...

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी का आरोप, हिसार कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की नौ दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद हरियाणा की हिसार अदालत ने उन्हें फिर से १४ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह तीसरी बार है जब पुलिस ने मल्होत्रा को रिमांड पर लिया है। ज्योति उन १२ आरोपियों में शामिल हैं जिन्हें पंजाब, हरियाणा और यूपी से जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। उन पर सरकारी गोपनीयता अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी, खुफिया ब्यूरो और सैन्य खुफिया ने उनसे पूछताछ की है। जांच में पता चला है कि वह पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया समेत कई देशों में गई थीं और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी उन्हें एक एसेट के रूप में विकसित कर रही थी। २२ अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद हुए सैन्य संघर्ष के दौरान उनके संदिग्ध संपर्क भी मिले हैं। पुलिस को उनके मोबाइल और लैपटॉप से डिलीट की गई चैट भी बरामद हुई है।
ज्योति मल्होत्रा के साथ दिखे पाकिस्तानी गनमैन, वीडियो में साफ नजर आई भारी सुरक्षा
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान में बने एक वीडियो ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में वह लाहौर के अनारकली बाजार में बंदूकों से लैस पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की कड़ी सुरक्षा के बीच घूमती दिख रही हैं। साथ ही उनके साथ कई गनमैन मौजूद हैं, जिनके हाथों में एके-47 राइफल भी नजर आ रही है। इस वीडियो ने यह सवाल भी बढ़ा दिया है कि एक आम यूट्यूबर को पाकिस्तान में इतनी भारी सुरक्षा क्यों दी गई? क्या ज्योति मल्होत्रा को कोई बड़ा खतरा था, जिसके कारण उन्हें इतनी गनमैन्स वाली सुरक्षा मुहैया कराई गई?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments