HomeCrimeसाइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, 1.87 लाख रुपये वापस...

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, 1.87 लाख रुपये वापस दिलाने में सफल रही साइबर क्राइम टीम

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच उन्नाव पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित युवक को बड़ी राहत दिलाई है। साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खाते से उड़ाई गई रकम में से 1.87 लाख रुपये वापस कराकर टीम ने अपनी दक्षता का परिचय दिया है।जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदार नगर निवासी अमन कुमार, पुत्र राम किशोर, साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से कुल 2,37,954 रुपये निकाल लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने 1 अप्रैल को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने जांच साइबर क्राइम टीम को सौंपी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू की और संबंधित बैंक तथा अन्य संस्थाओं के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया। करीब दो माह की सतत कार्रवाई के बाद साइबर क्राइम टीम पीड़ित के खाते में 1,87,000 रुपये वापस कराने में सफल रही।राशि वापस मिलने के बाद अमन कुमार ने पुलिस और साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ठगी गई रकम वापस मिल सकेगी, लेकिन पुलिस की सक्रियता और प्रयासों से उन्हें राहत मिली।इस संबंध में कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय पर सूचना मिलने से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।पुलिस ने आमजन से डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments