HomeEntertainmentवर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने रचा नया इतिहास, यूट्यूब पर 39 मिलियन सब्सक्राइबर्स...

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने रचा नया इतिहास, यूट्यूब पर 39 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार

मुंबई। भोजपुरी संगीत और फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने यूट्यूब पर 39 मिलियन (3.9 करोड़) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि न केवल कंपनी की लोकप्रियता और सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि भोजपुरी भाषा, संस्कृति और मनोरंजन की पहुंच अब देश की सीमाओं से निकलकर दुनिया भर के दर्शकों तक हो चुकी है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कंपनी के प्रमुख रत्नाकर कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से दर्शकों और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमने यूट्यूब पर आधिकारिक रूप से 39 मिलियन सब्सक्राइबर्स का सफर पूरा कर लिया है। हर एक सब्सक्राइबर, हर व्यू और हर लाइक सिर्फ आपकी वजह से संभव हुआ है। इस खूबसूरत और ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद। यह उपलब्धि आपके अटूट विश्वास, प्यार और समर्थन का परिणाम है।” पिछले दो दशकों से अधिक समय से भोजपुरी मनोरंजन जगत में सक्रिय वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने संगीत और फिल्मों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एक समय भोजपुरी संगीत उद्योग में गीतों की गुणवत्ता और कंटेंट को लेकर सवाल उठते थे, लेकिन कंपनी ने आधुनिक तकनीक, उच्च गुणवत्ता वाले फिल्मांकन और पारिवारिक मनोरंजन पर आधारित गीतों को बढ़ावा देकर एक नई दिशा देने का काम किया। कंपनी ने अपने बैनर तले कई सुपरहिट गीत, चार्टबस्टर एल्बम और सफल फिल्में दर्शकों को दी हैं। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई नए गायकों, कलाकारों और प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें पहचान दिलाई। आज इनमें से कई कलाकार इंडस्ट्री के स्थापित सितारों में शामिल हैं। यही कारण है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स आज भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे विश्वसनीय, प्रतिष्ठित और लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में गिनी जाती है। कंपनी की रणनीति हमेशा दर्शकों को नया, रचनात्मक और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट उपलब्ध कराने की रही है, जिससे युवा, बुजुर्ग और पारिवारिक दर्शकों का एक बड़ा वर्ग लगातार इसके साथ जुड़ा हुआ है। 39 मिलियन सब्सक्राइबर्स का यह मुकाम भोजपुरी संगीत और सिनेमा के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का भी प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में भोजपुरी कंटेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments