HomeArchitectureBreakingजी-दक्षिण विभाग में मनाया गया विश्व मलेरिया दिवस

जी-दक्षिण विभाग में मनाया गया विश्व मलेरिया दिवस

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका जी-दक्षिण विभाग, प्रभादेवी मुंबई के प्रांगण में गुरुवार दिनांक 25 अप्रैल 2024 को विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी लगाकर विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का दिशा निर्देशन जी-दक्षिण मलेरिया विभाग के किटक नियंत्रण अधिकारी प्रवीण नामदेव सांगले एवं स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र वी.मोहिते ने किया। विभागीय अधिकारियों में सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका भोये, डॉ अमोल दरोई, डॉ राजेश देवेंद्र, सीडीओ राजेश सुरवाड़े, संनि.दयाराम यादव, सुनील मोरे, चैतन्य रावल, रघुनाथ दुधम, अन्वेषक विनयकुमार शर्मा,सुनील कर्पे,भारती पेडणेकर,शैलेश रहाटे तथा किटक नियंत्रण विभाग समन्वयक मनेश बनकर, कदम सुशील,सातपुते हनुमंत, रावराणे विजय सिंह, संजय भालगीरे, प्रशांत चौहान, लक्ष्मण झगड़े, अमोल कांबले, बृजेश कुमार त्रिपाठी, मनीष इनामदार, रोहिदास भोजने मुख्य रूप से सहभागी हुए। कवि विनय शर्मा दीप ने मलेरिया दिवस पर मलेरिया रोकथाम के उपाय को मुक्तक के माध्यम से सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
चलो चलकर ज़रा फूलों की बगिया को सजाते हैं।
जहां हो कीट,मच्छर संग कृमियों को भगाते हैं।
कहीं ना हो कोई व्याधि नहीं फैले मलेरिया।
चलो चलकर सभी साथी मलेरिया डे मनाते हैं।।

जी-दक्षिण विभाग स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र वी.मोहिते द्वारा विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में विभाग के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सूचित कर उनके दिशा निर्देश पर नागरिकों हेतु मलेरिया शिविर का आयोजन किया गया जहां शिविर का लाभ हजारों नागरिकों ने लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments