Friday, April 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशनगर पंचायत गंजमुरादाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

नगर पंचायत गंजमुरादाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। गंजमुरादाबाद नगर पंचायत में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना और स्वच्छ व हरित पृथ्वी का संदेश देना रहा।नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी एवं अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता के निर्देशन में कार्यालय परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” और “हरित गंजमुरादाबाद” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में नागरिकों को प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बच्चों ने “पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ” और “पेड़ लगाओ, खुशहाली लाओ” जैसे नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पृथ्वी को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें।इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments