Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमहाराष्ट्र में फिल्म स्टूडियो का महाकेंद्र बनने की ओर कदम, प्राइम फोकस...

महाराष्ट्र में फिल्म स्टूडियो का महाकेंद्र बनने की ओर कदम, प्राइम फोकस के साथ 3,000 करोड़ रूपए का करार

मुंबई। महाराष्ट्र में फिल्म उद्योग को नया आयाम देने की दिशा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में एक बड़ा कदम उठाया गया, जहाँ राज्य सरकार और प्राइम फोकस के बीच 3,000 करोड़ रूपए का सामंजस्य करार (MoU) किया गया। यह करार उद्योग विभाग के सचिव डॉ. पी. अन्बलगन और प्राइम फोकस के संचालक नमित मल्होत्रा द्वारा हस्ताक्षरित हुआ। इस परियोजना के तहत मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में विश्वस्तरीय स्टूडियो ईकोसिस्टम की स्थापना की जाएगी, जिससे लगभग 2,500 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे और यह प्रकल्प वर्ष 2025-26 में प्रारंभ होने की उम्मीद है। करार के अनुसार प्राइम फोकस और उसकी सहयोगी कंपनियों को महाराष्ट्र सरकार की ओर से सभी आवश्यक अनुमति, पंजीकरण, मान्यता एवं प्रोत्साहन मौजूदा नीतियों व नियमों के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, सिडको के अध्यक्ष विजय सिंघल, एमआईडीसी के सीईओ पी.वेलारासु और उद्योग विकास आयुक्त दीपेंद्र सिंह कुशवाह भी उपस्थित थे। यह पहल महाराष्ट्र को फिल्म निर्माण, डिजिटल कंटेंट और मीडिया इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक साबित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments