Friday, April 24, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraशादी की खुशियां मातम में बदलीं: SRA इमारत के निर्माणाधीन गड्ढे में...

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: SRA इमारत के निर्माणाधीन गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 10 घायल

मुंबई (इंद्र यादव)। भांडुप (पश्चिम) इलाके में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे ने शादी समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। मेट्रो मॉल के पास जनता मार्केट स्थित एक निर्माणाधीन SRA इमारत के खुले और असुरक्षित गड्ढे में गिरने से 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से 25 वर्षीय भालचंद्र फल्ले की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना रात करीब 11:29 बजे उस समय हुई, जब पास के ‘मातोश्री मैरिज हॉल’ में शादी समारोह चल रहा था और कुछ मेहमान बाहर निकले थे। अंधेरा होने और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों के अभाव के कारण लोग गहरे गड्ढे को नहीं देख पाए और उसमें गिरते चले गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फोर्टिस अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित किया गया, जबकि अन्य घायलों में कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और कुछ का इलाज जारी है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, उनका आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेत या लाइट की व्यवस्था थी, जिससे यह हादसा हुआ। भांडुप पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बिल्डर व ठेकेदार की लापरवाही की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर शहर में निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments