
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। उसलापुर गुड्स शेड वेलफेयर ट्रक ओनर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक उसलापुर रेलवे साइडिंग में आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों ट्रक मालिकों और श्रमिकों ने खराब मौसम के बावजूद भाग लिया। बैठक में 15 वर्षों से बंद पड़ी रेलवे साइडिंग को पुनः शुरू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल, गुलशन ऋषि, प्रशांत नारंग, अशोक श्रीवास्तव ने एसोसिएशन के संरक्षक का दायित्व स्वीकार किया और संगठन को मजबूत बनाने का आश्वासन दिया। निर्णय अनुसार, साइडिंग पर कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू होगा और ट्रक मालिक-श्रमिक अपनी उपस्थिति दर्ज कर संचालन प्रारंभ करेंगे।साथ ही, 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नरेश अग्रवाल, गुलशन ऋषि,प्रशांत नारंग, अशोक श्रीवास्तव, ईश्वर सिंह चंदेल, तेजिंदर सिंह बाली, राशिद अली, जीत सिंह, शाहनवाज भाई, इस्माइल भाई, महावीर सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह राणा, समीम भाई, गुड्डू झा, बलजीत सिंह, विनोद पांडे, महावीर सिंह, धीरज यादव, मनजीत सिंह, शिवकुमार, गुरजीत सिंह बाली,लेबर अध्यक्ष राजेश टंडन उपस्थित थे।




