HomeCrimeश्रीनगर एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, सैटेलाइट फोन रखने का आरोप

श्रीनगर एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, सैटेलाइट फोन रखने का आरोप

श्रीनगर। श्रीनगर में रविवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक अमेरिकी नागरिक को गैर-कानूनी तरीके से सैटेलाइट फोन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूटीन सुरक्षा जांच के दौरान की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की पहचान जेफरी स्कॉट प्रेथर के रूप में हुई है, जो अमेरिका के मोंटाना राज्य का निवासी है। एयरपोर्ट पर सामान की जांच के दौरान उसके पास सैटेलाइट फोन बरामद हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। इस मामले में एक अन्य भारतीय मूल के व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है और पिछले करीब 20 वर्षों से अमेरिका में रह रहा है। पुलिस ने बताया कि अमेरिकी नागरिक के खिलाफ भारतीय टेलीग्राफ एक्ट की धारा 42(3)(फ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कानून के तहत बिना अनुमति के रेडियो उपकरण रखना दंडनीय अपराध है, जिसमें तीन साल तक की सजा हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को एयरपोर्ट के पास स्थित हम्हाम पुलिस स्टेशन में रखा गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस क्षेत्र में सैटेलाइट फोन ले जाने के लिए दूरसंचार विभाग से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments