Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedथाईलैंड में दो भारतीय युवकों पर जर्मन महिला से बलात्कार का आरोप,...

थाईलैंड में दो भारतीय युवकों पर जर्मन महिला से बलात्कार का आरोप, दोनों गिरफ्तार

नई दिल्ली। थाईलैंड में घूमने गए महाराष्ट्र के सतारा जिले के दो युवकों पर जर्मन महिला से बलात्कार का गंभीर आरोप लगा है। सूरत थानी प्रांत के रिन बीच पर हुई इस घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सतारा के कोरेगांव के रहने वाले ये दोनों युवक थाईलैंड के प्रसिद्ध रिन बीच पर घूमने गए थे। वहां एक जर्मन महिला ने उनके खिलाफ कोह फानगन पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच की। पुलिस के अनुसार, दादासाहेब नामक आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है, जबकि बालासाहेब ने आरोपों से इनकार किया है। उसने दावा किया कि उसने महिला को केवल गले लगाया और गाल पर चूमा।कड़ी सजा का प्रावधान:
थाईलैंड के कानून के मुताबिक, ‘असहाय स्थिति में पीड़िता के साथ जबरन प्रताड़ना और बलात्कार’ के अपराध में 4 से 20 साल की जेल और 400,000 बहत (लगभग 10.33 लाख रूपए) तक का जुर्माना हो सकता है। इस घटना ने न सिर्फ भारत की छवि को धूमिल किया है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments