Sunday, May 17, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraघोडबंदर रोड पर तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से...

घोडबंदर रोड पर तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

:

मुंबई (इंद्र यादव)। ठाणे के घोडबंदर रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान सोनू सुधाकर जाधव (21) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नासिक का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, सोनू अपने काका केशव निंबाजी जाधव से मिलने के लिए ठाणे के पातली पाडा इलाके में आया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7:20 बजे सोनू अपनी मोटरसाइकिल से पातली पाडा से घोडबंदर की ओर जा रहा था। इसी दौरान डी-मार्ट के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बीट मार्शल और कासरवडवली पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पीएसआई थोरवे और उनकी टीम ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सुचारू किया, जिससे घोडबंदर रोड पर किसी प्रकार का ट्रैफिक जाम नहीं लगा। फिलहाल कासारवडवली पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments