HomeBusinessसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम आयोजित, उद्यमियों को दी...

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम आयोजित, उद्यमियों को दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

मुंबई। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने शुक्रवार को ठाणे बेलापुर इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन में एक विशेष एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों और व्यापारियों के बीच एमएसएमई सेक्टर के लिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं और क्रेडिट सहायता योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में बैंक और भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें महेंद्र दोहरे, पुनीत पंचोली, डी.एस.राठौर, बृजेश बैसाखियार और मनोज एम. शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान आरबीआई अधिकारियों ने यूएलआई (ULI) से संबंधित जानकारी साझा की और ग्राहकों को इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। बैंक द्वारा एमएसएमई क्षेत्र के लिए तैयार किए गए विभिन्न विशेष प्रोडक्ट्स जैसे “सेंट बिजनेस”, “सेंट होटल” और “सेंट जीएसटी” योजनाओं की जानकारी भी उद्यमियों को दी गई। अधिकारियों ने इन योजनाओं के तहत मिलने वाली कम ब्याज दरों और अन्य सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और बैंक अधिकारियों के साथ संवाद कर क्रेडिट सुविधाओं, ऋण प्रक्रिया और बैंकिंग सेवाओं से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए। इस दौरान पात्र ग्राहकों को मौके पर ही ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। बैंक के प्रवक्ता ने बताया कि इस आउटरीच पहल का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों के साथ बैंक का जुड़ाव मजबूत करना और उन्हें आसान वित्तीय समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर जागरूकता और तेज बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों और आरबीआई अधिकारियों ने क्षेत्र में एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments