HomeCrimeयूपी एटीएस के हत्थे चढ़े जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले दो...

यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले दो बदमाश

वाराणसी। बांग्लादेश से फरक्का मालदा के रास्ते यूपी में जाली मुद्रा चलाने के मंसूबे को यूपी एटीएस ने फेल कर दिया है। भारतीय जाली मुद्रा 97 हजार 500 रुपये के साथ दो आरोपियों को यूपी एटीएस ने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित सोयेपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार और चंदन सैनिक दोनों प्रतागपढ़ के रानीगंज के निवासी हैं। एटीएस की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से बंगाल आवाजाही का फ्लाइट टिकट भी मिला है। यूपी एटीएस के अनुसार सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से कुछ लोग पं. बंगाल के भारतीय जाली नोट तस्करों के गिरोह के संपर्क में हैं और पं. बंगाल से भारतीय जाली मुद्रा जो बांग्लादेश में छपती है, उसे उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी दीपक कुमार व चंदन सैनिक तस्कर हैं, जो लगातार तस्करी व अन्य आपराधिक कार्य में लिप्त रहे हैं। दीपक कुमार पूर्व में गांजा तस्करी के मामले में थाना मंधाता प्रतापगढ़ से और चंदन सैनिक दो बार गांजा तस्करी व वाहन चोरी में जेल जा चुका है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments