HomeArchitectureBreakingमहिला दारोगा से अभद्रता के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार

महिला दारोगा से अभद्रता के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार

चंदौसी। उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी में एक महिला दारोगा से अभद्रताके आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकार दीपक कुमार ने गुरुवार को बताया कि अमरोहा के गजरौला थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक की ड्यूटी मंगलवार रात चंदौसी के मेला गणेश चौथ में लगी थी। वह बुधवार को ड्यूटी से वापस जा रही थी तभी रास्ते में कार सवार दो सिपाहियों ने उसका पीछा किया। उन्होंने बताया कि आरोप है कि महिला दारोगा ने जब संभल के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित इस्लामनगर मार्ग पर अपनी कार रोकी तो सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता की। कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान रविंद्र और पवन चौधरी के रूप में हुई है। उनके खिलाफ छेड़खानी तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने दोनों सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments