HomeMaharashtraशहीद दिवस पर मंत्रालय में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर मंत्रालय में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि

मुंबई। शहीद दिवस के अवसर पर मंत्रालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अतुल पाटणे ने उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपसचिव हेमंत महाजन, अवर सचिव रामदास कोळेकर, कक्ष अधिकारी निलेश हरड, सहायक कक्ष अधिकारी राजेंद्र बच्छाव और विजय शिंदे सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments