
मुंबई। सोशल मीडिया पर प्रकाशित विचारों और पोस्टों का संकलन होने के बावजूद ‘टाइमलाइन’ पुस्तक में नकारात्मकता का कोई स्थान नहीं है। यह पुस्तक समाज के मन में सकारात्मकता का बीजारोपण करने वाली और नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाली रचना है। यह विचार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किए। मुंबई के रविंद्र नाट्य मंदिर स्थित पु.ल.देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी में लोकमत समूह के एडिटर-इन-चीफ राजेंद्र दर्डा की किताब ‘टाइमलाइन’ के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री बोल रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर सहित साहित्य, कला, संस्कृति और पत्रकारिता जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।
नकारात्मक दौर में सकारात्मक सोच का संदेश
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राजेंद्र दर्डा इससे पहले भी ‘झुंबर’ और ‘माझी भिंत’ जैसी उल्लेखनीय पुस्तकों के माध्यम से समाज को नई दृष्टि दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया विभिन्न प्रकार की नकारात्मकताओं से घिरी हुई है, ऐसे समय में ‘टाइमलाइन’ सकारात्मक सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण को मजबूत करने का कार्य करती है। पुस्तक का मूल संदेश यह है कि बदलते समय के साथ स्वयं को बदलना और नई परिस्थितियों के अनुरूप ढलना आवश्यक है। उन्होंने सोशल मीडिया को अभिव्यक्ति का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए तथा सोशल मीडिया की आचारसंहिता का पालन सभी के लिए आवश्यक है।
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक और मार्गदर्शक पुस्तक
सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि ‘टाइमलाइन’ सोशल मीडिया की सकारात्मक शक्ति को सामने लाने वाली एक अनूठी पुस्तक है। यह न केवल सोशल मीडिया लेखन की नई शैली प्रस्तुत करती है, बल्कि प्रभावी और जिम्मेदार अभिव्यक्ति के लिए मार्गदर्शक का कार्य भी करती है। वहीं लेखक राजेंद्र दर्दा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें नई पीढ़ी से जुड़ने और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर मिला। उन्होंने हमेशा कटुता से दूर रहकर सकारात्मकता को प्राथमिकता दी। पुस्तक में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियों और घटन



