HomeCrimeबुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में 71 वर्षीय व्यक्ति सहित तीन...

बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में 71 वर्षीय व्यक्ति सहित तीन लोग गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई उपनगर के मलाड में एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने और उसके मोबाइल फोन तथा आभूषण लूटने के आरोप में शनिवार को 71 वर्षीय एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 69 वर्षीय एक महिला बृहस्पतिवार को ओरलेम इलाके में अपने फ्लैट के बाथरूम में मृत पायी गयी थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि महिला की घरेलू सहायिका घटना के दिन मास्क पहने दो पुरुषों के साथ इमारत से निकली थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने महिला का गला घोंटकर उसका सामान लूटने की बात कबूल की। अधिकारी ने बताया कि एक पुरुष आरोपी की उम्र 71 साल है। उन्होंने बताया कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments