Wednesday, April 16, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedचेंबूर में महिला से चेन लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कार समेत...

चेंबूर में महिला से चेन लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कार समेत 3.4 लाख की बरामदगी

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में एक महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में तीन आरोपियों को तिलकनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना सुबह करीब 7:20 बजे सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड पर स्टार जंक्शन के पास उस समय हुई जब महिला सैर के लिए निकली थी। मारुति सुजुकी वैगन आर कार में सवार तीन युवक महिला के पास पहुंचे, जबरन उसकी 40,000 रूपए की सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत तिलकनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत पवार के निर्देशन में चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गुप्त जानकारी के आधार पर अपराध में इस्तेमाल वाहन का पता लगाकर अंधेरी इलाके में आरोपियों को पकड़ा, जो लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहसाद खान उर्फ सोनू (21), समीर शेख (20) और नसीब मुख्तार अहमद (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 3.40 लाख रूपए मूल्य की संपत्ति बरामद की है, जिसमें चेन और कार शामिल हैं। आगे की जांच में पता चला है कि यही गिरोह वडाला टीटी क्षेत्र में हुई कई चेन स्नैचिंग की घटनाओं में भी शामिल था, और उनकी गिरफ्तारी से दो अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक विजय सिंह देशमुख कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments