Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeCrimeसोशल मीडिया पोस्ट पर युवक ने किया कमेंट, पसंद नहीं आने पर...

सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक ने किया कमेंट, पसंद नहीं आने पर आरोपी ने ली जान

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर कमेंट करने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जिस युवक की हत्या हुई उसने महाराष्ट्र से सोशल मीडिया पर आरोपी का मजाक उड़ाया था, जिससे आहत होकर आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि, 2 महीने बाद महाराष्ट्र से लौटने पर आरोपियों ने युवक पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं अब पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ ऐसा ही पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक इंदौर के शाहीबाग में अब से कुछ दिनों पहले एक युवक की हत्या हुई थी। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया था। साथ ही ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की थी। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला था कि मृतक ने आरोपी युवक की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया था, जिससे आरोपी युवक नाराज हुआ था। मृतक ने यह पोस्ट महाराष्ट्र से किया था, जिसके बाद आरोपी युवक उसके इंदौर आने के इंतजार में था। वहीं पोस्ट करने के 2 महीने बाद जब युवक इंदौर लौटा तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पहले भी हो चुका है विवाद
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, 2 महीने पहले उन्होंने मृतक की बाइक की लाइट चुराई थी, जिसके बाद हुए विवाद में दोनों ही पक्षों की सुलह हो गई, जिसके बाद युवक महाराष्ट्र चला गया, और वहां उसने आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया, जो आरोपी को पसंद नहीं आई, जिसके बाद आरोपी ने युवक को जान से मारने का प्लान तैयार किया, जिसके बाद युवक के 1 मार्च को इंदौर आते ही आरोपी ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया, जिसमें युवक की मौत हो गई।

लगातार सामने आ रहे मामले

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगातार अपराध के मामले सामने आ रहे हैं, जो निरंतर बढ़ते चले जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिए अपराधों को अंजाम देने की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। सोशल मीडिया का सहारा लेकर आरोपी अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद हड़कंप का माहौल है, जहां मृतक के परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है, जहां पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments