Tuesday, July 1, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedअध्ययन अकैडमी का छठवां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

अध्ययन अकैडमी का छठवां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

ठाणे। बसंत विहार, ठाणे पश्चिम स्थित अध्ययन अकैडमी ने अपना छठवां वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। रामनवमी जैसे पावन पर्व के दिन आयोजित इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया और उत्सव का वातावरण उल्लासमय रहा। अध्ययन अकैडमी की स्थापना परम पूज्य स्वर्गीय सावित्री देवी के करकमलों द्वारा 6 अप्रैल 2019 को एक छोटे से पौधे के रूप में हुई थी, जो आज एक सशक्त शैक्षणिक वृक्ष के रूप में फल-फूल रहा है। वर्तमान में अकैडमी की दो शाखाएं हैं, जिनमें 1000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पिछले छह वर्षों में कक्षा 10वीं और 12वीं के अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अकैडमी का नाम गौरवान्वित किया है, जिसमें शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की प्रमुख भूमिका रही है। बीते वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा अकैडमी को सम्मानित भी किया गया था। अकैडमी के संचालक सचिन मिश्रा का परिश्रम और विद्यार्थियों के प्रति उनकी निष्ठा स्पष्ट रूप से नजर आती है। साथ ही, समाजसेवी श्री रतन मिश्रा ने भी कार्यक्रम की सफलता में अहम योगदान दिया। संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने संस्था की समर्पित शिक्षा यात्रा की झलक प्रस्तुत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments