HomeArchitectureBreakingएकनाथ शिंदे ने की सड़कों की साफ की और चैत्यभूमि क्षेत्र का...

एकनाथ शिंदे ने की सड़कों की साफ की और चैत्यभूमि क्षेत्र का निरीक्षण!

मुंबई। स्वच्छ, सुंदर और हरित मुंबई के लिए, बृहन्मुंबई महानगर पालिका प्रत्येक परिमंडल में व्यापक पैमाने पर गहन सफाई अभियान चला रहा है। इस अभियान की शुरुआत आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चैत्यभूमि क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। जहां 6 दिसंबर को बड़ी संख्या में डाॅ. बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायी जुटते हैं। उस मौके पर मुख्यमंत्री ने यहां तैयारियों की समीक्षा की थी। नालेसफाई, सडकों की सफाई कामों का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने अधिकतर जगहों पर पैदल भेट दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई के 24 वॉर्ड में डीप क्लीन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। एक ही समय में एक वॉर्ड में अन्य चार से पांच वॉर्ड के सफाईकर्मियों को बुलाकर तक़रीबन तीन से चार हजार सफाईकर्मियों के माध्यम से सड़कें, गटारी, पदपथ, नालेसफाई इस अभियान के अंतर्गत की जा रही है। इस अभियान से सफाईकर्मियों के जथ्थे आज मुंबई के एफ उत्तर, जी उत्तर, डी वार्ड में दिखाई दे रहे थे और हर एक हाथों में झाड़ू और साथ में सड़क को साफ करनेवाली मशीन, फॉगर, स्मोक गन यह अत्याधुनिक सामग्री की मदद से स्वच्छता की जा रही थी। धारावी परिसर में अभियान की शुरुआत होने के बाद इस परिसर की सार्वजनिक स्वच्छतागृह, शौचालयों की दिन में पांच बार स्वच्छता करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने महानगरपालिका प्रशासन को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ मुख्य सड़को की स्वच्छता पर ही जोर न देते हुए झोपडपट्टी के अंतर्गत सड़कें, फुटपाथ की भी साफ-सफाई भी की जाए। समूचे मुंबई में सखोल स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक चलाने पर ही आमूल चूल परिवर्तन दिखाई देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments