
मुंबई। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई की ओर से बृहन्मुंबई महानगरपालिका के नवनियुक्त कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी (EHO) डॉ. संतोष गायकवाड़ का गुरुवार को भव्य सत्कार किया गया। यूनियन के सहायक सरचिटणीस प्रदीप गोविंद नारकर और संगठक विट्ठल पांडुरंग गावड़े के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गायकवाड़ को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर साफा पहनाया गया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। एफ/दक्षिण विभाग की तीसरी मंजिल पर आयोजित सत्कार समारोह में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत निरीक्षण, परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु देखभाल, क्षय नियंत्रण, कीटनाशक विभाग और डिस्पेंसरियों में कार्यरत एसआई, सीनियर एसआई सहित बड़ी संख्या में बीएमसी कर्मचारी और यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कवि विनय कुमार शर्मा, सुनील कर्पे, ऋषिकेश कदम, भालचंद्र वाणी, संदीप भरणकर, संजय बने, प्रवीण कदम, दिनेश छौकर, बालू खामकर, स्वच्छता निरीक्षक प्रतिका गोरिवले, अखिलेश सिंगाड़े, तेजस नंदिवडेकर, विनायक भोसले, शंकर जेढे, मोहन शहाणे, राहुल तायडे, दिनेश मारु, विनोद घुड़े, वेंकटेश गजल, प्रकाश झोरे, किशन कलील, निशिकांत घाटे, प्रदीप जावकर, रवि बेरा, राजेश सावंत और मुकेश भाई करोतिया सहित सैकड़ों कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। यूनियन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. संतोष गायकवाड़ को कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

