
भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। भारत उन्नयन समिति के पदाधिकारी गण वर्ष 2018 से आम जन मानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु साप्ताहिक रूप से सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों पर फैली हुई गंदगी को साफ करने हेतु झाड़ू लगाकर वहां की गंदगी उठाते चले आ रहे हैं संस्था के पदाधिकारी गणों के द्वारा संचालित यह स्वच्छता जन जागरूकता महा अभियान 422 वें सप्ताह तक सफलता पूर्वक संचालित किए जाने के साथ साथ संस्था ने इसी स्वच्छता जन जागरूकता महा अभियान के अंतर्गत आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूक करने हेतु एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रत्येक गांवों के ग्राम प्रधानों तथा उन्नाव शहर के प्रत्येक मोहल्लों में सभासद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर स्वच्छता गोष्ठियों के आयोजन शुरू किए गए हैं इस स्वच्छता गोष्ठी श्रृंखला में पिछले सप्ताह मोहल्ला – सिंगरोसी में सभासद वीरेन्द्र कुमार कुशवाहा तथा ग्राम – ख्वाजगीपुर (करोवन) की ग्राम प्रधान श्री मती आशा देवी चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर स्वच्छता गोष्ठी के आयोजन किए गए आज इसी स्वच्छता गोष्ठी की श्रृंखला में 423 वें सप्ताह में कदम रखते हुए संस्था के पदाधिकारी गण उन्नाव शहर के मोहल्ला-कल्याणी स्थित माता कल्याणी देवी के दरबार में पहुंचकर वहां के प्रांगण में भक्तों को स्वच्छता उद्बोधन देकर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता उद्बोधन के पहले संस्था परिवार द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए मोहल्ला कल्याणी के सभासद सुशील कुमार तिवारी को संस्था के जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष अजय अगम ने वस्त्र पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया ।संस्था के संस्थापक तथा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र पाण्डेय ने मंदिर में उपस्थित भक्त गणों को अपने उद्बोधन में भक्तों से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पॉलीथिन तथा अन्य सामग्री इधर उधर न फेंके आपके लिए वो फेंकी गई पॉलीथिन एक हो सकती है लेकिन उन्हीं पॉलीथिन को कई लोग फेंके तो यही ढेर का रूप ले लेता है इसलिए यह आवश्यक है कि परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में आप भक्तों की भी उतनी ही भूमिका महत्व रखती है जितनी मंदिर कमेटी की। सभासद सुशील कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस मंदिर के परिसर में आने वाले भक्तों से विनम्र आग्रह है कि दीपावली तथा अन्य पूजा आयोजनों से निकली देव प्रतिमाओं को प्रांगण में न रखें इनको विसर्जित करने की सुंदर आदत डालें मंदिर की सफाई करने के लिए भारत उन्नयन समिति के पदाधिकारी गण अभी कुछ माह पूर्व मंदिर परिसर की पानी से धुलाई कर सफाई कर गए थे और उस परिसर में पुनः फूल,माला,देव प्रतिमाओं को एकत्र देखकर न तो मुझको अच्छा लगता है और न ही आप सबको । भारत उन्नयन समिति परिवार द्वारा आज कल्याणी देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता जन जागरूकता महा अभियान के अंतर्गत जो स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन हुआ उसमें संस्था के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास नारायण गुप्त, जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय अगम, जिला उपाध्यक्ष डॉ.अंशुमान अग्निहोत्री, जिला महा सचिव प्रभात साहू, संस्थापक तथा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।




