HomeLifestyle18 जुलाई को होटल शिवा इन में सजेगा ‘पैराडाइज ऑफ यूपी सीजन-3’...

18 जुलाई को होटल शिवा इन में सजेगा ‘पैराडाइज ऑफ यूपी सीजन-3’ का भव्य मंच, देशभर के मेकअप एक्सपर्ट देंगे प्रोफेशनल ट्रेनिंग

उन्नाव,उत्तर प्रदेश। आर.एस.प्रोडक्शन हाउस के तत्वावधान में आगामी 18 जुलाई 2026 को होटल शिवा इन, उन्नाव में भव्य कार्यक्रम ‘पैराडाइज ऑफ यूपी सीजन-3’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मोहम्मद तौफीक और मॉडल सौम्या ने बताया कि कार्यक्रम में मेकअप इंडस्ट्री, फैशन, मॉडलिंग और डांस से जुड़ी प्रतिभाओं को एक ही मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने और विशेषज्ञों से प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता और नगर पालिका के नामित सभासद कुंवर विनय सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा, जिसके बाद सरस्वती वंदना और ग्रैंड मेकअप सेमिनार का आयोजन होगा। सेमिनार में नई दिल्ली से सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट लवली चौधरी मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शामिल होंगी, जबकि कानपुर से प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट रोहिना शहनवाज, महजबीन खान, अलीजा और तबस्सुम सिद्दीकी तथा उन्नाव की मेकअप आर्टिस्ट रश्मि पटेल प्रतिभागियों को प्रोफेशनल मेकअप, ब्राइडल मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में सफल करियर बनाने की बारीकियां सिखाएंगी। कार्यक्रम में ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता, मॉडलिंग रैंप शो और डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जनपदों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान ‘पैराडाइज ऑफ यूपी अवॉर्ड’ के तहत प्रदेश के टॉप-30 मेकअप आर्टिस्टों को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप में डीजे निशी और डीजे रिबेल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी विजय प्रताप सिंह, होटल शिवा इन के प्रबंधक संजय शुक्ला, बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर विशाल कुमार, सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, समाजसेवी डॉ. मनीष सेंगर, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उन्नाव के सभापति अमित मिश्रा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, समाजसेवी महेश गुप्ता, फैज खान, मोहम्मद फैज, फैशन डिजाइनर हिना जमाल, मिस यूनिवर्स कनिष्का त्रिवेदी, कानपुर प्रोडक्शन के रजत सिंह, फैशन डिजाइनर भावना सिंह, समाजसेवी पवन सिंह, प्रदीप सिंह, मेकअप आर्टिस्ट दीपांजलि, ड्रीम इवेंट से लक्ष्मीकांत, वर्मा इवेंट से आशीष वर्मा और समाजसेवी अम्बुज सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। आयोजक राइजिंग स्टार डांस अकादमी के संस्थापक मोहम्मद तौफीक और मॉडल सौम्या ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और उभरती प्रतिभाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे विशेषज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने करियर को नई दिशा दे सकें। उन्होंने कहा कि मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में रोजगार एवं स्वरोजगार की अपार संभावनाओं को देखते हुए आयोजन को विशेष रूप से प्रशिक्षण, प्रतिभा प्रदर्शन और सम्मान पर केंद्रित किया गया है। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश के प्रसिद्ध एंकर एवं स्टैंडअप कॉमेडियन लक्ष्य निगम करेंगे। इस मौके पर मोहम्मद रिजवान, उन्नति गुप्ता, काव्या गुप्ता, श्रेया और आर्यन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments