HomeLifestyleTravelयुवा समाजसेवी विक्रांत शर्मा के प्रयासों की हो रही सराहना

युवा समाजसेवी विक्रांत शर्मा के प्रयासों की हो रही सराहना

सरायहरखू स्टेशन पर सटल एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

जौनपुर, उत्तर प्रदेश। जौनपुर जिले के तहसील बदलापुर के ग्राम औंका निवासी युवा समाजसेवी विक्रांत शर्मा क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्रवासियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। पूर्व में ग्राम औंका एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को रेल यात्रा के लिए श्रीकृष्ण नगर (बदलापुर) रेलवे स्टेशन तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की इस समस्या को देखते हुए बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। इस मांग को साकार करने में रेल मंत्रालय में कार्यरत विक्रांत शर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निरंतर प्रयासों और समन्वय के परिणामस्वरूप लखनऊ–वाराणसी रेल मार्ग पर संचालित सटल एक्सप्रेस का ठहराव सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित हो गया है। इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधे लाभ मिलेगा तथा उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। विक्रांत शर्मा केवल रेल सुविधाओं तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वे समय-समय पर जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरण, विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने तथा बच्चों को शिक्षा एवं खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करने जैसे जनहितकारी कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उनकी समाजसेवा, जनहित के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार सराहना की जा रही है। लोगों का मानना है कि युवा समाजसेवी विक्रांत शर्मा भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments