Homeउत्तर प्रदेशनृत्य और मेंहदी कला देख भावविभोर हुए दर्शक

नृत्य और मेंहदी कला देख भावविभोर हुए दर्शक

स्टाल्स पर दिखे काफी संख्या में दर्शक

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जीआईसी मैदान में 13 दिवसीय विराट बहु आयामी उन्नाव महोत्सव के तीसरे दिन मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक मेंहदी कला का प्रदर्शन किया। कॉस्मिक डांस अकादमी के डायरेक्टर सचिन के संयोजन में प्रतिभाओं में क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, बॉलीवुड, ब्रेक, रोबोटिक्स आदि स्टाइल्स पर डांस का मनमोहक प्रदर्शन किया। कोरियोग्राफर श्रेयांश समी वर्मा और शैलू वर्मा और महेंद्र सिंह के स्टूडेंट्स ने भी बड़ा ज़बरदस्त प्रस्तुतियां दीं। दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ पैक्स पेड सभापति रश्मि गुप्ता, अध्यक्षा निम्मी अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि सुरेश सचान , प्रबंधक अशोक पटेल शिवा, महोत्सव संयोजक राम सुमेर सिंह, सांस्कृतिक संयोजक डॉ मनीष सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह, प्रभारी सुख सागर पटेल, अनिल सिंह फौजी आदि ने किया। महोत्सव के मंच से शुरुआत करने वाले मुम्बई में फ़िल्म निर्माण व निर्देशन का काम कर रहे आशीष चौधरी ने अपने आगामी रियलिटी शो की जानकारी देते हुए गायकों का आवाहन किया। पदाधिकारियों ने बताया अगले दिन राजा राजस्थानी और देवी यशश्वी के संयोजन में एक शाम श्याम बाबा के नाम का आयोजन होगा। समन्वयकों राहुल कश्यप, शैलू वर्मा, कामना तोलानी, प्रियंका पाल, सतीश शर्मा आदि ने व्यवस्थापन किया। संचालन सांस्कृतिक संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने किया और प्रबंधक अशोक पटेल ने सबके प्रति आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments