Thursday, May 21, 2026
Google search engine
HomeMaharashtra36वीं महाराष्ट्र राज्य पुलिस खेल चैंपियनशिप में ठाणे पुलिस का दमदार प्रदर्शन,...

36वीं महाराष्ट्र राज्य पुलिस खेल चैंपियनशिप में ठाणे पुलिस का दमदार प्रदर्शन, जीते 26 पदक

मुंबई। मुंबई के कलिना में आयोजित 36वीं महाराष्ट्र राज्य पुलिस खेल चैंपियनशिप में ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में ठाणे पुलिस के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और टीम दोनों श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। इन पदकों में 3 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त आशुतोष दुंबरे ने सभी खिलाड़ियों और टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से पुलिस विभाग के खिलाड़ी शामिल हुए थे, लेकिन ठाणे पुलिस के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विशेष पहचान बनाई। बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मोटर परिवहन विभाग के कांस्टेबल विकास फरदे ने 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि केंद्रीय प्रभाग के कांस्टेबल अभिषेक उबाले ने 70 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। महिला बॉडीबिल्डिंग के 55 किलोग्राम वर्ग में मुंब्रा पुलिस स्टेशन की कांस्टेबल रेखा शिंदे ने स्वर्ण पदक जीतकर ठाणे पुलिस का गौरव बढ़ाया। कुश्ती प्रतियोगिता में पुलिस कांस्टेबल अभिषेक तावरे, क्रुनाली पाटिल और सुप्रिया निकम ने रजत पदक हासिल किए। वहीं तेजल गुजर, मयूरी वराडे और आरती शिंदे ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में प्रसाद शिंदे, राहुल वाघ और राहुल कदम ने रजत पदक जीते। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पूजा यादव ने रजत पदक तथा कोमल सोनटाके ने कांस्य पदक हासिल किया। जूडो प्रतियोगिता में भूपेन्द्र राजपूत, अभिजीत सालुंखे, दीपेश पाटिल और क्रुनाली पाटिल ने कांस्य पदक जीते। मुक्केबाजी में आरिफ शेख और स्वाति डोंगरे ने कांस्य पदक हासिल किए, जबकि अभिषेक भागवत ने वुशु स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर ठाणे पुलिस का नाम रोशन किया। टीम खेलों में भी ठाणे पुलिस का दबदबा देखने को मिला। महिला खो-खो टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वॉलीबॉल टीम ने उपविजेता बनकर रजत पदक हासिल किया। इस शानदार सफलता के बाद ठाणे पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को पुलिस बल की अनुशासन, मेहनत और फिटनेस के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments