HomeMaharashtraमहिला की हत्या के आरोप में टैक्सी चालक गिरफ्तार

महिला की हत्या के आरोप में टैक्सी चालक गिरफ्तार

नवी मुंबई। महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला की हत्या करने के आरोप में एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह नवी मुंबई के उरण इलाके के एक नाले से 27 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया था जो कि क्षत-विक्षत हालत था और कंबल में लिपटा हुआ था। उरण पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सतीश निकम ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मुंबई के मानखुर्द पुलिस थाना क्षेत्र से 18 अप्रैल को एक महिला लापता हुई थी। अधिकारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि उरण में मिला शव लापता महिला का ही था। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि महिला और मुंबई के नागपाडा निवासी टैक्सी चालक के बीच प्रेम प्रसंग था। उन्होंने बताया कि महिला उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी लेकिन उसने इनकार कर दिया जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। अधिकारी ने बताया कि टैक्सी चालक 18 अप्रैल की शाम महिला को घुमाने के लिए ठाणे जिले के कल्याण इलाके में खडावली ले गया। उन्होंने बताया कि उसने 19 अप्रैल को आधी रात लगभग एक बजे कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments