Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraस्वर्णिम प्रदेश 'इंपेक्ट': वार्ड 94 में नाले की सफाई, डी-सिल्टिंग कार्य में...

स्वर्णिम प्रदेश ‘इंपेक्ट’: वार्ड 94 में नाले की सफाई, डी-सिल्टिंग कार्य में तेजी के निर्देश

मुंबई| “वार्ड क्रमांक 94 में धीमी गति से चल रहा डी-सिल्टिंग का काम, जलजमाव की हो सकती है समस्या” शीर्षक से सोमवार को प्रकाशित खबर का असर तुरंत देखने को मिला। खबर के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एच/पूर्व विभाग की सहायक आयुक्त मृदुला अंडे और परिरक्षण विभाग के सहायक अभियंता सचिन भुजबल ने संज्ञान लिया। जिसके के बाद सोमवार सुबह एसआरए इमारत क्रमांक 14 के पीछे स्थित नाले की सफाई कराई गई। सहायक अभियंता सचिन भुजबल के अनुसार, उक्त नाले की सफाई 11 अप्रैल 2026 को भी की गई थी, लेकिन आसपास के निवासियों द्वारा कचरा नाले में फेंके जाने के कारण स्थिति दोबारा खराब हो गई। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कचरे को निर्धारित कचरा कुंडी में ही डालें और नाले-नालियों में कचरा फेंकने से बचें। इसके साथ ही भुजबल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 94 में डी-सिल्टिंग कार्य को तेज करने के लिए अतिरिक्त कामगारों की तैनाती की जा रही है। साथ ही क्षेत्रीय अभियंता को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जा सके। बीएमसी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नागरिकों के सहयोग से ही जलजमाव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है और विभाग इस दिशा में पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments