HomeReligionनारी शक्ति द्वारा आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ संपन्न

नारी शक्ति द्वारा आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ संपन्न

मुंबई। अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के कारण भारत वर्ष के अलावा पूरे दुनिया में प्रभु श्रीराम की गूंज होने लगी है। हर जगह पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान हो रहे है। उसी प्रकार से कांदिवली पश्चिम, चारकोप सेक्टर नम्बर 7 स्थित बालाजी तिरूपति मंदिर में नारी शक्ति महिला संगठन ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन करके पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मंजू दधिच, सीमा काबरा, विमला शर्मा, शांति सिंह और पुष्पा सिंह समेत कई महिलाओं ने सुरेले स्वर से रामचरित मानस के दोहे तथा चौपाइयों का पाठ किया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने जय श्रीराम के जयकारे के साथ कर्ण प्रिय आरती की। मौके पर विमला शर्मा ने कहा कि श्री रामचरित मानस की प्रत्येक चौपाई महामंत्र है। रामायण ग्रंथ को समय निकाल कर पढ़ना चाहिए। इससे बहुत लाभ मिलता है। पाठ समापन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments