
झांसी, उत्तर प्रदेश। आगामी फाइनल परेड की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बीबीजीटीएस मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी ने पुलिस लाइन में महिला रिक्रूट आरक्षियों की चल रही परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परेड की तैयारी, अनुशासन, ड्रेस कोड और समन्वय का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ परेड को सफल बनाया जाए, ताकि फाइनल परेड प्रभावी और गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।
इसके साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण स्टाफ (आईटीआई/पीटीआई) को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के हर पहलू में गुणवत्ता और समन्वय बनाए रखना बेहद आवश्यक है। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षण स्टाफ भी उपस्थित रहे।




