HomeMaharashtraशिवसेना में शामिल हुई सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर कौर भामरा, उमड़ा जन सैलाब

शिवसेना में शामिल हुई सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर कौर भामरा, उमड़ा जन सैलाब

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के कार्यों से प्रभावित होकर, सामाजिक कार्यकर्ता और कला दर्पण फाउंडेशन की महिला अध्यक्ष जसबीर कौर भामरा ने शिवसेना में सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रवेश किया। शिवसेना विभाग प्रमुख कुणाल सरमलकर के नेतृत्व में खार पूर्व के आदर्श लेन में आयोजित इस कार्यक्रम में जन सैलाब देखने को मिला।इस अवसर पर सैकड़ों लोगों को छतरी वितरित की गई और क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। जसबीर कौर भामरा लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और उन्होंने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर समाज के हित में काम किया है। अब उनके राजनीति में प्रवेश करने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल बन गया है। जसबीर कौर भामरा के इस कदम से शिवसेना में एक नया जोश आया है, और इससे पार्टी को सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का समर्थन भी मिलने की उम्मीद है। उनके राजनीति में आने को लेकर स्थानीय लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। शिवसेना के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पार्टी के सामाजिक आधार को और भी मजबूत कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments