Homeउत्तर प्रदेशमूसलाधार बारिश में भी नहीं रुकी सेवा

मूसलाधार बारिश में भी नहीं रुकी सेवा

कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच भी कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन ने अपनी साप्ताहिक निशुल्क भोजन वितरण सेवा जारी रखी। सोमवार को उन्नाव रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के स्वयंसेवकों ने बारिश और जलभराव की परवाह किए बिना जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाकर सेवा भाव का परिचय दिया। बारिश के बावजूद दोपहर से ही बड़ी संख्या में जरूरतमंद रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण का इंतजार करते रहे। निर्धारित समय पर संस्था के संस्थापक चेतन मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्वयंसेवकों ने मूसलाधार बारिश के बीच सभी जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया। संस्था की इस पहल से लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए टीम को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर चेतन मिश्रा ने कहा कि जब भारी बारिश के बीच डिलीवरी कर्मी, दूध विक्रेता और अन्य लोग अपनी जिम्मेदारियां निभा सकते हैं, तो समाजसेवियों को भी अपने दायित्वों से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजसेवा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी जरूरतों को समझने और मदद करने का माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था का यह प्रयास अन्य लोगों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने भोजन वितरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाली पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुलदीप पांडे, नीतू तिवारी, संजय कुशवाहा, राकेश, मनोज कुमार, सविता शुक्ला और तक्षत तिवारी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से उन्नाव में निशुल्क भोजन वितरण, रक्तदान अभियान, जरूरतमंदों की सहायता तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से लगातार समाजसेवा के कार्य कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments