HomeCrimeमहिला अधिकारी से ‘हफ्ता’ मांगने के आरोप में सीनियर PI सागर इंगोले...

महिला अधिकारी से ‘हफ्ता’ मांगने के आरोप में सीनियर PI सागर इंगोले का तबादला, विभाग में मचा हड़कंप

मुंबई (इंद्र यादव)। मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत काशिमीरा ट्रैफिक शाखा में तैनात वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सागर इंगोले पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।मामले के अनुसार, काशिमीरा ट्रैफिक विभाग में कार्यरत एक महिला पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाया कि सीनियर PI सागर इंगोले और एक सहायक निरीक्षक उनसे हर महीने ‘हफ्ता’ की मांग कर रहे थे। आरोपों से परेशान होकर महिला अधिकारी ने सबूत इकट्ठा किए और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच के आदेश दिए और इसकी जिम्मेदारी दयानंद सावंत को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद काशिमीरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 3 अप्रैल को आदेश जारी कर सागर इंगोले का तबादला काशिमीरा ट्रैफिक शाखा से पेलहार पुलिस स्टेशन कर दिया।वहीं, विभाग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तुरंत नई नियुक्ति भी की है। प्रफुल्ला वाघ को अछोले पुलिस स्टेशन से स्थानांतरित कर काशिमीरा ट्रैफिक शाखा का नया प्रभारी बनाया गया है।संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल नई जिम्मेदारी संभालें और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और आंतरिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments