HomeFashionStreet Fashionवरिष्ठ पत्रकार राकेशमणि तिवारी हुए सम्मानित, उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मिला विशेष...

वरिष्ठ पत्रकार राकेशमणि तिवारी हुए सम्मानित, उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मिला विशेष सम्मान

मुंबई। पत्रकारिता जब समाज की आवाज बनती है, तब वह केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा का सशक्त माध्यम भी बन जाती है। इसी भावना को साकार करता एक भावपूर्ण क्षण मुंबई के मलाड (पूर्व) स्थित आर.के. कॉलेज में देखने को मिला, जहां महापण्डित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन एवं अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह एवं कथा-कथन कार्यक्रम के दौरान दैनिक समूह समाचार पत्र लोकस्वामी के मुंबई संस्करण के संपादक, वरिष्ठ पत्रकार राकेशमणि तिवारी को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में समाज सेवा, साहित्य, शिक्षा एवं बौद्धिक जगत से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विचार, संवेदना और शब्दों की साधना को समर्पित इस आयोजन में जैसे ही श्री तिवारी का नाम सम्मान के लिए पुकारा गया, पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। सम्मान ग्रहण करते हुए श्री तिवारी ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उस पत्रकारिता परंपरा का सम्मान है, जो सत्ता से प्रश्न पूछने, समाज की आवाज बनने और आमजन के सरोकारों को मजबूती से उठाने का साहस रखती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments