
झांसी, उत्तर प्रदेश। संघर्ष महिला संगठन के तत्वावधान में रंग पंचमी के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन शिवपुरी मार्ग स्थित जे.एस. ग्रैंड में किया गया। इस समारोह में मथुरा-वृंदावन मंदिर पर चढ़ाए गए पुष्पों से बने गुलाल का प्रयोग कर सभी ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष किरन रावत और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित समाजसेविका डॉ. नीति शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत प्रीति अग्रवाल और रीना राय ने किया, जबकि आयोजक मंडल ने उन्हें चुनरी पहनाकर और रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद बुंदेली दल राधा ग्रुप द्वारा लोकगीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही, फूलों की होली का आयोजन भी किया गया, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
संघर्ष महिला संगठन की अध्यक्ष नेहा तिवारी, जिन्होंने हाल ही में मिसेज एशिया इंडिया सीजन 4 में पांचवां स्थान प्राप्त किया है, को चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी, मुख्य अतिथि किरन रावत और विशिष्ट अतिथि डॉ. नीति शास्त्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की प्रोग्राम डायरेक्टर ओमनी राय और तमन्ना राय रहीं। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष मोना राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ट्रेजरार रक्षा शर्मा, सेक्रेटरी अंजलि अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, प्रेरणा सहवानी, रचना कुदरया, प्रीति अग्रवाल, रीना राय, प्रिया गुप्ता, आकांक्षा, सिमरत जिज्ञासी, अंजलि नगरिया, अंजू सोनी, मधु अग्रवाल, प्रेरणा हजेला, जया पामनानी, ज्योति नगरिया, ज्योत्सना, नेहा, निधि शर्मा, प्रीति वाजपेई, राधा अग्रवाल, शालिनी राय, शेफाली अग्रवाल, शालू गर्ग, शिखा अरोड़ा, वर्षा त्रिपाठी, कविता पांडे, मनीषा अग्रवाल, नाज मंसूरी, प्रियंका गर्ग, राधिका मोदी, रूपाली गर्ग, संयुक्ता और वैशाली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।




