
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। सदर विधायक पंकज गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति अमित मिश्रा के नेतृत्व में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक का 21 किलो फूलों की माला एवं नोटों की माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा 11 किलो का केक काटकर जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। अमित मिश्रा ने विधायक पंकज गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी पुष्पगुच्छ एवं मालाएं भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारतीय सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, जसप्रीत, हर्ष तिवारी, संजय सिंह, सुनील मिश्रा, फैज, कौशलेंद्र मिश्रा, धर्मवीर सोनू, अतुल शुक्ला, रोटरी क्लब के सदस्य दिनेश जैन, विशाल चंद, विशाल गुप्ता, पवन अग्रवाल, अनुज मिश्रा एवं विशाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान 51 किलो लड्डुओं का वितरण कर सभी का मुंह मीठा कराया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने विधायक पंकज गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य तथा जनसेवा के निरंतर सफल कार्यकाल की कामना की।

