HomeArchitectureBreakingरेस्टोरेंट ने चिकन डिश में परोसा चूहे का मांस, मैनेजर समेत दो...

रेस्टोरेंट ने चिकन डिश में परोसा चूहे का मांस, मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के एक रेस्टोरेंट में खाने में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए बताया कि वे मुंबई के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गया था, लेकिन इस दौरान उसके खाने में मरा हुआ चूहा मिला। इस मामले में व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर और दो रसोइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत
बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि ग्राहक एक बैंक में कार्यरत है। रविवार रात खरीदारी के बाद वे उपनगरीय बांद्रा में स्थित रेस्टोरेंट में गया था। पुलिस के अनुसार, उसने रेस्टोरेंट में चिकन डिश ऑर्डर किया था, जिसमें एक मरा हुआ चूहा मिला। इसके बाद ग्राहक ने इस मामले की शिकायत रेस्टोरेंट स्टाफ से की तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए माफी भी मांगी। हालांकि, चिकन करी में चूहा मिलने के बाद ग्राहक बीमार महसूस करने लगा और वह डॉक्टर के पास गया।
मैनेजर और दो रसोइयों को किया गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा कि उनकी शिकायत के आधार पर रेस्टोरेंट के मैनेजर और दो रसोइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मैनेजर और रसोइयों के खिलाफ धारा-272 (बेचे जाने वाले भोजन में मिलावट) और धारा-336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मैनेजर और रसोइयों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बता दें कि जिस रेस्टोरेंट में ग्राहक खाने के लिए गया था, यह रेस्टोरेंट अपने पंजाबी खाने के लिए जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments