Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeझारखंडRanchi: झारखंड के आठ उप निर्वाचन पदाधिकारियों के तबादले

Ranchi: झारखंड के आठ उप निर्वाचन पदाधिकारियों के तबादले

Ranchi

विवेक कुमार सुमन बने रांची के उप निर्वाचन पदाधिकारी

रांची:(Ranchi) झारखंड के आठ उप निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल (Election) विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार उप निर्वाचन पदाधिकारी चतरा पूर्णिमा कुमारी को धनबाद का उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन को रांची का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार पूर्वी सिंहभूम के उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग को सरायकेला-खरसांवा, सरायकेला-खरसावां के उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह को पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा के उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर को खूंटी, पलामू के उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह को देवघर, लातेहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लौंग को पश्चिम सिंहभूम और दुमका के उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार दास को तबादला गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments