HomeArchitectureBreakingपत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए राकेशमणि तिवारी को मिला "आदर्श पत्रकार सम्मान"

पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए राकेशमणि तिवारी को मिला “आदर्श पत्रकार सम्मान”

मुंबई। दैनिक संझा लोकस्वामी (मुंबई संस्करण) के कार्यकारी संपादक राकेशमणि तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नीलम पब्लिकेशन एवं साहित्यनामा की ओर से “आदर्श पत्रकार सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गत 31 मार्च 2025 को साहित्य और पत्रकारिता से जुड़ी प्रमुख विभूतियों की उपस्थिति में प्रदान किया जाना था, परंतु वे कुछ अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके थे। इसके पश्चात, नीलम पब्लिकेशन के निदेशक दिनेश वर्मा के विशेष आग्रह पर आयोजित एक सादे समारोह में कांदिवली (पूर्व), मुंबई स्थित पब्लिकेशन कार्यालय में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य से पुरस्कृत पूर्व प्रधानाध्यापक एवं कवि राम सिंह तथा पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ. दिनेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। राकेशमणि तिवारी को “आदर्श पत्रकार सम्मान” मिलने पर दैनिक संझा लोकस्वामी के प्रधान संपादक जितेंद्र सोनी, संपादक योगेन्द्र जोशी, मुंबई विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रमुख अभय मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार सरताज मेहदी, आज के ब्यूरो प्रमुख सुरेश राय, पत्रकार धर्मेंद्र पांडेय सहित अनेक गणमान्यजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments