HomeArchitectureBreaking26वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां तेज, प्रशासन व समिति ने...

26वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां तेज, प्रशासन व समिति ने किया संयुक्त निरीक्षण

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। श्रीमद् भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के तत्वावधान में 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आयोजित होने वाली 26वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर समिति पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने रथ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान गंगाघाट थाना क्षेत्र में बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके बाद अधिकारियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने पूरे रथ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भव्य ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि प्रशासन और समिति के समन्वय से इस वर्ष भी रथ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होगी। समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए रथ यात्रा में शामिल हों और भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments