HomeMaharashtraराहुल गांधी के पुणे दौरे से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस ने सीएम...

राहुल गांधी के पुणे दौरे से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस ने सीएम फडणवीस के दावे को किया खारिज

पुणे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित पुणे दौरे से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम केवल कांग्रेस नेताओं द्वारा संचालित कॉलेजों के छात्रों तक सीमित रहेगा। पुणे में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सपकाल ने कहा कि 22 अगस्त को एआईएसएसएमएस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सभी छात्रों के लिए खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छात्र-छात्राओं के साथ संवाद का मंच होगा और इसमें किसी भी प्रकार की पाबंदी नहीं है।
सपकाल ने कहा- यह कार्यक्रम पुणे में हो रहा है, जो सावित्रीबाई फुले और जीजामाता की कर्मभूमि है। यह युवाओं से संवाद का अवसर है और इसमें सभी छात्र भाग ले सकते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में दावा किया था कि राहुल गांधी का कार्यक्रम एक “नियंत्रित माहौल” में आयोजित होगा और इसमें केवल कांग्रेस नेताओं द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के पंजीकृत छात्रों को ही शामिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि यह खुला संवाद नहीं, बल्कि एकतरफा संबोधन हो सकता है। हालांकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के इन दावों को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों से संवाद करना है और इसमें किसी भी छात्र के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। राहुल गांधी के दौरे से पहले इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments