Thursday, February 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorized‘ऑपरेशन प्रहार’ में पुलिस की बड़ी सफलता, 26 किलो गांजा जब्त, 5...

‘ऑपरेशन प्रहार’ में पुलिस की बड़ी सफलता, 26 किलो गांजा जब्त, 5 लाख से अधिक का गांजा-शराब जब्त, दो गिरफ्तार

अकोला। महाराष्ट्र के अकोला जिले में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एमआईडीसी थानांतर्गत मुर्तिजापुर रोड पर स्थित नीलकंठ सहकारी सूतगिरणी के सामने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद जाकीर अब्दुल कदिर और समीर खान मेहबूब खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 26.276 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाज़ार कीमत लगभग 5,25,480 रुपए बताई गई है। इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी और उपविभागीय अधिकारी सतीश कुलकर्णी के निर्देशन में पीएसआई रत्नदीप पलसपगार, हेड कांस्टेबल अनिल खडेकर, विनय जाधव, रविंद्र घिवे, संदीप गुंजाल, कांस्टेबल नदीम शेख और प्रफुल बांगर की टीम ने अंजाम दी। इसके अतिरिक्त, जिले के वस्तापुर (थाना पिंजर) में देशी और विदेशी शराब के अवैध भंडारण और बिक्री पर भी पुलिस ने कार्यवाही की। एलसीबी के पुलिस निरीक्षक शंकर शेके के निर्देश पर जीपीएसआई दशरथ बोरकर और उनकी टीम ने सरकारी वाहन से मौके पर पहुँचकर रेड मारी और कार्रवाई को अंजाम दिया। अकोला पुलिस द्वारा की गई ये कार्रवाई न केवल मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश देती है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर भी पुलिस की सक्रिय निगरानी को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments