HomeMaharashtraमजबूरी की मंडी पर पुलिस का ताला: 14 लड़कियां रेस्क्यू, 3 दलाल...

मजबूरी की मंडी पर पुलिस का ताला: 14 लड़कियां रेस्क्यू, 3 दलाल गिरफ्तार

ठाणे। मुंबई से सटे मिरा रोड स्थित ‘तनीष्क स्पा’ पर पुलिस की रेड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। डीसीपी राहुल चव्हाण और उनकी टीम ने छापा मारकर मसाज की आड़ में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया। मौके से 14 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें कुछ थाईलैंड से लाई गई थीं, जबकि अन्य देश के विभिन्न हिस्सों से मजबूरी में यहां फंसी थीं।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 दलालों को गिरफ्तार किया है। मिरा रोड थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वेलनेस’ के नाम पर शोषण: यह मामला केवल एक पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि समाज के उस दोहरे चेहरे को उजागर करता है, जहां ‘वेलनेस’ और ‘सुकून’ के नाम पर शोषण का कारोबार पनप रहा है। स्पा को स्टेटस सिंबल मानने की सोच के बीच यह सवाल खड़ा होता है कि क्या यह सुकून किसी की मजबूरी और पीड़ा पर आधारित है।थाईलैंड से लड़कियों की मौजूदगी इस धंधे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की ओर इशारा करती है। वहीं, इस पूरे तंत्र में ग्राहकों की भूमिका भी अहम है, क्योंकि मांग के बिना ऐसे अवैध कारोबार टिक नहीं सकते।पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए समाज को भी अपनी सोच बदलनी होगी। अब देखना यह है कि कानून इन आरोपियों पर कितनी सख्ती करता है और क्या ऐसे मामलों पर प्रभावी अंकुश लग पाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments