HomeArchitectureBreakingनौसेना दिवस पर पीएम ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

नौसेना दिवस पर पीएम ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

सिंधुदुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नौसेना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग पहुंचे। जहां से पीएम मालवन के मेधा गया। मेधा के राजकोट किले में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा भारतीय नौसेना की तरफ से सिंधुदुर्ग जिले में स्थापित की गई है। आपको बता दें, शिवाजी ने देश में सबसे पहले नौसेना की स्थापना की थी। इस कारण भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएम ने घोषणा की, कि अब भारतीय नौसेना में रैंकों का नाम बदलकर भारतीय संस्कृति के अनुसार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा हम अपने रक्षा बलों में महिला शक्ति को बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं। साथ ही साथ पीएम मोदी ने नौसैनिक जहाज पर देश की पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर की नियुक्ति पर बधाई भी दी। पीएम मोदी सिंधुदुर्ग के बाद तारकर्ली बीच भी गए। भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम ने जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने तारकरली समुद्र तट से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों के परिचालन प्रदर्शन को भी देखा। इस दौरान पीएम के साथ राज्यपाल रमेश बेस, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहें। जैस की आप जानते हैं, नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। नौसेना दिवस के मौके पर इस साल सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज (1630-1680) की स्मृति में उनके समृद्ध समुद्री विरासत को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने सिंधुदुर्ग किले सहित कई तटीय और समुद्री किलों का निर्माण करवाया था। उन्होंने भारत के प्रथम नौसेना की स्थापना की थी। भारत का नया नौसेना ध्वज प्रसिद्ध मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवजी की मुहर से प्रेरित है। इसे पिछले साल अपनाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments