HomeArchitectureBreaking‘VAAMA ECO CHAMPS’ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प, झांसी पुलिस...

‘VAAMA ECO CHAMPS’ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प, झांसी पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी, उत्तर प्रदेश। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के उद्देश्य से पुलिस परिवार कल्याण संगठन (VAAMA) के तत्वावधान में पुलिस लाइन झांसी में “VAAMA ECO CHAMPS – Green Habits, Bright Future (हरित आदतें, उज्ज्वल भविष्य)” अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पुलिस परिवार के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लिया।यह कार्यक्रम अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार की पत्नी पम्मी गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी (प्रज्ञान) अनिल कुमार पाण्डेय की पत्नी राधिका पाण्डेय द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन झांसी सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, एकल उपयोग प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को “VAAMA ECO CHAMPS” की शपथ भी दिलाई गई।शपथ ग्रहण के उपरांत पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि केवल पौधारोपण पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सतत देखभाल एवं संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।उपस्थित जनों से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग को सीमित करने की अपील की गई। साथ ही अधिकाधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान भी किया गया।इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने तथा “हरित आदतें, उज्ज्वल भविष्य” के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का संकल्प लिया। झांसी पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments