HomeMaharashtraविधान परिषद चुनाव में पंकजा मुंडे की ऐतिहासिक जीत, प्रीतम मुंडे हुईं...

विधान परिषद चुनाव में पंकजा मुंडे की ऐतिहासिक जीत, प्रीतम मुंडे हुईं भावुक

मुंबई। महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव में बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने विजयी पताका लहरा दी है। पिछले 5 सालों से राजनीतिक संकट में रहीं पंकजा मुंडे का आखिरकार सियासी पुनर्वास हो गया है। करीब 10 साल बाद पंकजा मुंडे को जीत मिली है और यह मुंडे परिवार के लिए भावुक पल है। पंकजा मुंडे ने 26 वोट हासिल कर विधान परिषद चुनाव जीत लिया है। इस चुनाव में बीजेपी ने 5 उम्मीदवार उतारे थे, और बीजेपी के सभी पांचों उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। हालांकि, पंकजा मुंडे की जीत के बाद उनके समर्थकों ने विधानमंडल हॉल में खुशी मनाई। ऐसे में देखा गया कि मुंडे परिवार भावुक हो गया। विधानपरिषद चुनाव में जीत के बाद पंकजा मुंडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा मुझे बहुत खुशी है कि लोग मेरी जीत का आनंद ले रहे हैं। जहां भी मैं ज्यादा योगदान दे सकूंगी, वहां अच्छा काम करूंगी। लोगों के चेहरे देखकर खुशी होती है।
प्रीतम मुंडे हुईं भावुक
पंकजा मुंडे की जीत से मुंडे परिवार काफी खुश है। पूरा मुंडे परिवार विधानसभा क्षेत्र में एक साथ है। इस जीत के बाद पूर्व सांसद और पंकजा की बहन प्रीतम मुंडे ने कहा कि यह आज सबसे बड़ी खुशी है। इस दौरान प्रीतम मुंडे की आंखों में आंसू आ गए। पंकजा मुंडे 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने पिता और दिवंगत गोपीनाथ मुंडे के गढ़ परली निर्वाचन क्षेत्र में हार गईं थीं। इस हार के बाद पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को जीत का जश्न मनाने के लिए 5 साल तक इंतजार करना पड़ा। इससे पहले 2014 के विधानसभा चुनाव में पंकजा मुंडे ने परली सीट से धनंजय मुंडे को 24 हजार वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments