Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबांद्रा में चाकू हमला: एक की मौत, पति-पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बांद्रा में चाकू हमला: एक की मौत, पति-पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के बांद्रा इलाके में गुरुवार देर रात दरगाह गली में एक दिल दहला देने वाली घटना में 40 वर्षीय शाकिर अली की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जब उसने इलाके में चल रही ड्रग तस्करी गतिविधियों का विरोध किया। शाकिर के घर में घुसकर हमलावरों ने तलवार और बल्ले से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी शिरीन और भतीजा अफजल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में ड्रग तस्करी से जुड़े चार लोगों—इमरान पठान, उसकी पत्नी फातिमा जाकिर अली उर्फ कायनात, उस्मान जाकिर अली और जाकिर अली सेंडोले को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन सभी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और ये बांद्रा में सक्रिय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा हैं। पीड़ित की बहन फिरोजा ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे असली मास्टरमाइंड ड्रग तस्कर सलमान मलिक और उसकी पत्नी सोनी हैं, जो गिरफ्तार आरोपियों को मादक पदार्थ सप्लाई करते हैं। फिरोजा ने बताया कि हमलावरों ने शाकिर की आंतें निकाल दीं और उसका सिर बल्ले से कुचल दिया। इस क्रूर हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments