HomeMaharashtraशिरडी में अब नाइट में भी लैंड करेगी फ्लाइट

शिरडी में अब नाइट में भी लैंड करेगी फ्लाइट

शिरडी। साईं बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी है। शिरडी पहुंचने के लिए समृद्धि महामार्ग और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उपहार मिलने के बाद साईं भक्तों को अब एक और बड़ा गिफ्ट मिला है। अब शिरडी एयरपोर्ट में नाइट में फ्लाइट लैंडिंग की इजाजत दे दी गई है। यानी अब शिरडी एयरपोर्ट से रात में भी प्लेन टेक ऑफ और लैंड करेंगे। डीजीसीए से गुरुवार को सुबह इसकी इजाजत मिली है। इसके लिए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाइड लैंडिंग की सुविधा की शुरुआत के लिए लगातार कोशिश कर रहे थे। अब जाकर उन्हें कामयाबी मिली है। कोल्हापुर के बाद अब शिरडी में भी नाइट लैंडिंग और टेक ऑफ शुरू हो रहा है। शिरडी के साईं बाबा के भक्तों के लिए पिछले दो महीने में यह तीसरी बड़ी खुशखबरी है। सबसे पहले सड़क मार्ग की सुविधा बढ़ी और पीएम मोदी के हाथों समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन हुआ। इसके बाद रेल मार्ग की सुविधा बढ़ाई गई और मुंबई से शिरडी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई। इसकी भी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखा कर की। अब हवाई सुविधा का विस्तार हुआ है और शिरडी एयरपोर्ट से नाइट में टेक ऑफ और लैंडिंग की सुविधा शुरू हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments